वॉट्सऐप (WhatsApp) दुनिया का सबसे पॉप्युलर इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप है। वॉट्सऐप में आपका मेसेज पढ़ा गया है या नहीं, ये जानने का सबसे आसान तरीका ब्लू टिक है। आपको मेसेज का जवाब मिले या नहीं, लेकिन ब्लू टिक देखकर आपको यह पता चल जाता है कि आपका मेसेज पढ़ लिया गया है। हालांकि, वॉट्सऐप ब्लू टिक को ऑफ करने का भी ऑप्शन देता है। ऐसे में अगर किसी ने अपनी ब्लू टिक सेटिंग्स ऑफ कर रखी हैं तो मेसेज पढ़ा गया या नहीं, यह सेंडर को पता नहीं चलता है। यहां हम आपको ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आप रिसीवर की ब्लू टिक सेटिंग्स ऑफ होने पर भी यह पता लगा सकेंगे कि आपका मेसेज पढ़ा गया है या नहीं
स्टेप 1: सबसे पहले दूसरे व्यक्ति को वॉइस मेसेज भेजें।
स्टेप 2: अगर रिसीवर ने आपका वॉइस मेसेज सुना है तो वॉइस मेसेज पर ब्लू टिक होगा।
स्टेप 3: यह ब्लू टिक तब भी दिखेगा अगर रिसीवर ने ब्लू टिक सेटिंग्स ऑफ कर रखी होंगी।
इस तरह आप ब्लू टिक सेटिंग्स ऑफ होने पर भी आपको पता चल जाएगा कि रिसीवर ने आपके मेसेज रीड किए हैं या नहीं। वॉट्सऐप पर यह एक तरह की डिजाइन एरर है जो 2018 में सामने आई थी।